भिट्ठा वार्ड 10 में पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

सुरैती पंचायत

भवानीपुर. अकबरपुर थानाक्षेत्र के सुरैती पंचायत के भिट्ठा वार्ड संख्या 10 में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे के पोखर में डूबने से मौत हो गयी .घटना मंगलवार के दिन की है. भिट्ठा निवासी अरुण मंडल का डेढ़ वर्षीय पुत्र राजकुमार घर के बाहर खेल रहा था. खेलते खेलते पोखर के पास चला गया और वह पोखर में लुढक गया. डूबने से उसकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद बच्चे का शव पोखर में उपलाता मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बीमा भारती, जिला परिषद सदस्य रानी भारती मृतक के घर पहुंच सांत्वना दी. अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पूर्णिया भेज दिया . फोटो :– 18 पूर्णिया 17- मृत बच्चा को गोद में लिए हुए. 18- परिवार को सांत्वना देती पूर्व विधायक बीमा भारती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >