सोरकाही वार्ड दो में पोखर में डूबने से बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

धमदाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर बलवा पंचायत के सोरकाही वार्ड संख्या दो के बहियार के पोखर में सोमवार की दोपहर डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गयी.

भवानीपुर. धमदाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर बलवा पंचायत के सोरकाही वार्ड संख्या दो के बहियार के पोखर में सोमवार की दोपहर डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार के इकलौते पुत्र आदित्य कुमार (सात वर्ष) के रूप में हुई. मृतक अपने दादा के साथ पोखर पर पाट छिलवाने गया था. दादा काम में व्यस्त थे, तभी आदित्य खेलते-खेलते पोखर के किनारे चला गया और पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा. जब तक आसपास के लोग शोर मचाकर पहुंचे, तब तक वह अधिक पानी पी लेने से दम तोड़ चुका था. ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे भवानीपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ स्नेहा कुमारी ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसे दो बहन खुशबू खुशबू कुमारी (पांच वर्ष) व रोशनी कुमारी (दो वर्ष) है. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया जितेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. घटना की जानकारी धमदाहा के अंचलाधिकारी कुमार रविंद्रनाथ को दी गयी. अंचलाधिकारी ने सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी दुर्गा हेंब्रम को भवानीपुर अस्पताल भेज घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मामले की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जाएगी और पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध करायी जाएगी. मृतक के माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >