पानी से भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हुई घटना

पूर्णिया. पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चे की पहचान मरंगा रोड स्थित माता चौक निवासी सूरज मेहतर के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि संतोष मेहतर पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में साफ सफाई का काम करता है. रविवार को अपने बच्चे को साथ लेकर सफाई करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान कैंटीन के बगल में पानी से भरे गड्ढे में उसके बच्चे का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़ा. बच्चे को डूबता देख लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में गड्ढे से बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर केहाट थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >