इंटरमीडिएट परीक्षा : केमिस्ट्री के सवाल ने छात्रों को काफी छकाया

इंटरमीडिएट परीक्षा

पूर्णिया. इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शनिवार को विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए अग्निपरीक्षा जैसा माहौल रहा. रसायन शास्त्र की परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई छात्रों ने स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र उम्मीद से थोड़ा कठिन था, जिससे परीक्षा हॉल में उनके पसीने छूट गए. शनिवार को हुए केमिस्ट्री विषय के प्रश्नपत्र संतुलित तो था, लेकिन कार्बनिक रसायन और संख्यात्मक प्रश्नों ने छात्रों को काफी छकाया. परीक्षा केंद्र से निकले कई परीक्षार्थियों का कहना था कि सवालों को हल करने में गणना की वजह से समय कम पड़ गया. केमिस्ट्री का पेपर पिछले साल की तुलना में थोड़ा ट्रिकी था. खास तौर पर इक्वेशन वाले सेक्शन में काफी सोचना पड़ा मेहनत तो बहुत की थी, अब परिणाम का इंतजार है. हालांकि पचास ऑब्जेक्टिव प्रश्नों ने छात्रों को थोड़ी राहत जरूर दी, जिससे पास होने की उम्मीद जगी है. वहीं आर्ट्स संकाय के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी व कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय का परीक्षा दिया. वहीं जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्रों की तीन स्तरों पर जांच की गयी. परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा बल तैनात रहे और भीड़ लगाने पर पाबंदी रही. परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफी और सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >