डीसीएलआर के खिलाफ आरोप गठित, शीघ्र शुरू होगी विभागीय कार्यवाही

शीघ्र शुरू होगी विभागीय कार्यवाही

पूर्णिया. पूर्णिया सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता परमानंद साह के खिलाफ आरोप गठित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को भेज दिया गया है. बिप्रसे के अधिकारी श्री साह भूमि सुधार उप समाहर्ता, के साथ-साथ कसबा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी हैं. वर्ष 2025 में निर्वाचक सूची के सतत् अद्यतीकरण के क्रम में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन करने एवं सुधार करने एवं सुधार करने संबंधी ऑफलाइन/ऑनलाइन प्राप्त प्रपत्र-6 को बिना वैधानिक आधार के इनके द्वारा काफी संख्या में अस्वीकृत किया गया. जबकि मतदान केन्द्र के मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा प्रपत्रों की जांच कर बीएलओ एप से ऑनलाइन किया गया, जो निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रतिकूल पाया गया. उक्त मामलें को निर्वाचन आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया. साथ ही इनके द्वारा भू-हदबंदी के तहत् अर्जित भूमि का कुल 04 नामांतर अपील वादों को मनमानीपूर्ण रवैया अपनाते हुए अविधिक रूप से स्वीकृत कर दिया गया. इस संबंध में इनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी. इनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित किया गया. समीक्षोपरांत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया. फलतः उक्त मामले को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए श्री साह के विरुद्ध प्रपत्र ”क” में आरोप गठित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >