सीमांचल के 42 कॉलेज में रिक्त सीटों पर स्नातक नामांकन को 12 तक करें विषय-कॉलेज परिवर्तन

तीसरी मेरिट लिस्ट पर नामांकन

पूर्णिया. तीसरी मेरिट लिस्ट पर नामांकन पूर्ण होने के बाद सीमांचल के 42 कॉलेज में रिक्त सीटों पर स्नातक नामांकन को 12 सितंबर तक पोर्टल पर विषय और कॉलेज परिवर्तन का मौका दिया गया है. इसके बाद चयन सूची जारी कर 18 से 20 सितंबर तक नामांकन लिया जायेगा. इस संबंध में सहायक कुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि कॉलेज व विषयवार रिक्त सीटों की सूची विवि वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी है. बता दें कि स्नातक सत्र 2025–29 में नामांकन की तृतीय चयन सूची में कला संकाय के 9,134,विज्ञान संकाय के 1,857 और वाणिज्य संकाय के 356 छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर जारी किया गया. तृतीय चयन सूची से कला संकाय के 6,103, विज्ञान संकाय के 913 और वाणिज्य संकाय के 167 समेत कुल 7,183 छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया गया. अबतक कुल 36,196 छात्र-छात्राओं का नामांकन सम्पन्न हुआ है. इनमें कला संकाय के 28,960 विज्ञान संकाय के 6,091और वाणिज्य संकाय के 1145 छात्र-छात्राए सम्मिलित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >