प्री मानसून के कारण मौसम में आया बदलाव, आज बने हैं बारिश के आसार

प्री मानसून

पूर्णिया. प्री मानसून की बारिश ने मौसम का बदल दिया है. सुबह आसमान से बारिश की मोटी-मोटी बूंदें टपकीं तो दिनभर बादलों की आंख मिचौली चलती रही. कभी तेज धूप तो कभी बादलों के छा जाने से बारिश के आसार बनते रहे पर पूरे दिन बारिश नहीं हुई. मौसम ऐसे ही दिनभर खुशनुमा बना रहा. मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा जबकि 25 मई के बाद हल्की राहत की गुंजाइश बन रही है. इस बीच पूर्णिया में अधिकतम तापमान 30.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गौरतलब है कि अभी प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है. पिछले कई दिनों से रात में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो 25 मई तक पूर्णिया के कुछ- कुछ जगहों पर तेज आंधी, हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वैसे, पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में 26 मई तक झमाझम बारिश के संकेत दिए गये हैं. मौसम विज्ञान केन्द्र ने शनिवार 24 मई को बारिश की संभावना अस्सी फीसदी बतायी है और कहा है कि पूरे दिन बारिश का मौसम बना रहेगा क्योंकि इस दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. इधर, इस बारिश का असर शहर की चहल-पहल पर अब तक नहीं है पर कई मुहल्लों में जलजमाव जरुर हो गया है. यह अलग बात है कि इस बारिश के कारण खेती-किसानी काफी हद तक प्रभावित है. किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >