PURNIA : बादलों की आवाजाही के बीच मौसम खुशगवार, तेज हवा संग बारिश के आसार

पूर्णिया में मंगलवार की सुबह का मौसम खुशगवार है. आसमान में बादलों की आवाजाही है पर आसमान फिलहाल साफ दिख रहा है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

पूर्णिया में मंगलवार की सुबह का मौसम खुशगवार है. आसमान में बादलों की आवाजाही है पर आसमान फिलहाल साफ दिख रहा है.मगर, यहां अमूमन हर घंटे मौसम का रंग बदल रहा है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो आज धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम इंडेक्स में चित्र द्वारा भी बारिश के संकेत देते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है. इधर, आईएमडी की ओर से तेज आंधी, बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रहने की संभावना बतायी गई है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवा और आसमानी बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >