वाहन चेकिंग में 15 हजार का काटा चालान

वाहन चेकिंग

डगरूआ. प्रखंड मुख्यालय के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत बाइक चालकों से 15 हजार का चालान काटा गया.अंचलाधिकारी योगेन्द्र दास एवं बीडीओ अजय कुमार प्रिंस की उपस्थिति में बाइक जांच में कई के इंश्योरेंस फेल पाये गये जबकि कुछ के पास हेलमेट नहीं थे. चालान काट रहे पुलिस कर्मी दीपक कुमार गौतम ने अपील की कि सभी वाहन चालक अपनी बाइक एवं अन्य वाहनों से जुड़े सभी कागजातों को अपडेट कराते रहें.वहीं अधिकारियों ने सबसे अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाने के क्रम हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. जिससे सड़क दुर्घटना होने पर वाहन चालकों के सिर का काफी हद तक बचाव हो सके. फोटो. 31 पूर्णिया 10-स्केनिंग मशीन से वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी एवं उपस्थित पदाधिकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >