पूर्णिया. राष्ट्रीय लोकमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा का शुक्रवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.यह कार्यक्रम पार्टी के नेता राजेन्द्र यादव के जनता चौक स्थित आवास पर आयोजित हुआ.इस मौके पर राजेन्द्र यादव द्वारा केक काटा गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी गई.सबों ने श्री कुशवाहा के दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की.इस मौके पर राजेन्द्र यादव ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा हमेशा से पिछड़ों और वंचितों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ते रहे हैं और सच्चे मायने में वे समाजवादी और लोहियावादी हैं.कहा कि बिहार की राजनीति में उपेन्द्र जी हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे.उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलास्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा और उसके बाद पंचायत स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास किया जाएगा.इस मौके पर पार्टी से जुड़े प्रदीप यादव,प्रकाश राम, मंटू यादव,राधे चौहान,नरेश चौहान, मंगली देवी, शांति देवी, श्रवण यादव, किशोर यादव आदि मौजूद थे.
रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा का मनाया जन्मदिन
पूर्णिया
