हंगामा करते तीन नशेड़ी को पुलिस ने पकड़ा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 May 2026 5:37 PM

विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. थाना पुलिस ने तीन नशेड़ी को पकड़ लिया है .थाना अप्राथमिकी संख्या पैंतालीस 2026 में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि संध्या थाना पुलिस एसआई अरुण कुमार की अगुवाई में गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान थानाक्षेत्र अंतर्गत खुट्टी धुनेली के कोऑपरेटिव बाजार स्थित तीन नशेड़ी शराब पीकर लड़खड़ा रहे थे और शोर मचा रहे थे . हंगामा करने वाले नशेड़ियों में खोखा गांव निवासी मुन्ना कुमार एवं डोमी सहनी और खुट्टी धुनेली पंचायत श्रीनगर के जोगेंद्र ऋषि को पकड़ ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच के बाद उन्हें अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन