बिजली चोरी में दो उपभोक्ता पर मामला दर्ज

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर

भवानीपुर. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर के छापामारी दल ने विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध मामला भवानीपुर थाना में दर्ज कराया. छापामारी दल का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल ने किया. कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार, मानव बल दिलीप कुमार मंडल, मिस्त्री श्रीकांत मंडल शामिल थे. छापामारी दल ने बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के बलिया वार्ड संख्या 8 के उपभोक्ता के विरुद्ध 19143 एवं बलिया वार्ड संख्या आठ के उपभोक्ता पर 60055 का जुर्माना किया है. कनीय विद्युत अभियंता श्री मंडल ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपयोग कर रहे थे. उपरोक्त दोनों व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >