कसबा(पूर्णिया) से अक्षय कुमार की रिपोर्ट : पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड में इन दिनों बकरी व खस्सी की चोरी की घटना बढ़ते ही जा रही है. ताजा घटना नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 20 के मदारघाट गोशाला पोखर की है. जहां सीएनजी ऑटो पर सवार हो कर बकरी व खस्सी चुराने आये दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों को एक पिलर से रस्सी के सहारे बांध कर घंटों धुनाई की. इस बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों युवकों को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छोड़ा कर पुलिस को सौंपा गया. पकड़े गए गए युवक की पहचान नगर परिषद कसबा के मदारघाट के अभिषेक साह और नेमा टोल निवासी चुन्ना कुमार के रूप में हुई है. वहीं मामले को लेकर कसबा थाना के अपर थानाध्यक्ष संजना प्रसाद ने बताया कि लोगों के द्वारा दोनों युवकों सहित घटना में प्रयुक्त ऑटो को पुलिस को सौंप दिया गया है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों युवकों पूछताछ की जा रही है.
PURNIA ऑटो से आये थे बकरी चुराने, लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड में इन दिनों बकरी व खस्सी की चोरी की घटना बढ़ते ही जा रही है.

PURNIA ऑटो से आये थे बकरी चुराने, लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा