PURNIA : धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सों के सम्मान में काटा केक

पूर्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को लेकर केक काटकर नर्सों को सम्मानित किया गया.

पूर्णिया के धमदाहा से आशीष सिंह की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को लेकर केक काटकर नर्सों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती ने की. मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष मिश्रा और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूपम कुमारी ने केक काटकर नर्सों के योगदान को सराहा. एसडीओ अनुपम कुमार ने कहा कि नर्सें रोगियों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर अपना अमूल्य योगदान देती हैं. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूपम कुमारी और प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती ने भी नर्सों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव पर विशेष चर्चा कीडॉ. बीके सहनी, डॉ. कपिल अहमद, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ऋषभ कुमार और डॉ. गोपीनाथ ने भी विचार व्यक्त किये.मौके पर अस्पताल प्रबंधक सलीमा खातून, एलएस प्रीति प्रिया, जीएनएम अनीता कुमारी, राज कुमार, बेला पीवी, गुंजन कुमारी, पूजा कुमारी, एएनएम श्वेता कुमारी, सुमन कुमारी, पलक राज, शांति मुर्मू, के राजकुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >