सीमांचल के नये 21 कॉलेजों में बर्सर की नियुक्ति जल्द, गेस्ट फैकल्टी की मदद से चलेगी कक्षाएं

पूर्णिया विवि की ओर से सीमांचल के 21 नये प्रखंड डिग्री कॉलेजों में बर्सर की नियुक्ति शीघ्र की जायेगी, जबकि 1 जुलाई से कक्षाओं के संचालन के लिए राज्य स्तर से गेस्ट फैकल्टी चयनित कर उन्हें विश्वविद्यालय के सुपुर्द किया जायेगा.

पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से सीमांचल के 21 नये प्रखंड डिग्री कॉलेजों में बर्सर की नियुक्ति शीघ्र की जायेगी, जबकि 1 जुलाई से कक्षाओं के संचालन के लिए राज्य स्तर से गेस्ट फैकल्टी चयनित कर उन्हें विश्वविद्यालय के सुपुर्द किया जायेगा. इस बीच, कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में नवस्थापित अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान प्राचार्यों ने महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन, आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन की आवश्यकता तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. कुलपति ने सभी प्राचार्यों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया. शैक्षणिक सामग्रियों की जल्द होगी खरीद कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कहा कि नवस्थापित 21 महाविद्यालयों में 1 जुलाई 2026 से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई प्रारंभ होना सुनिश्चित किया जाना है. इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक व आधारभूत संसाधनों की उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों के लिए बेंच-डेस्क, ब्लैकबोर्ड, चॉक, डस्टर, कुर्सियां, सहित अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद व आपूर्ति की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. शिक्षकेतर कर्मियों का भी होगा प्रतिनियोजन बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी नवस्थापित महाविद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही तत्काल आवश्यकता को देखते हुए प्रत्येक महाविद्यालय में एक शिक्षक, एक गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा दो से तीन बहुउद्देशीय मल्टीटास्किंग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति/नियोजन की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >