छह घंटे झाड़फूंक में समय गंवाने के बाद सर्पदंश पीड़ित को परिजन लाये अस्पताल, रेफर

भवानीपुर थानाक्षेत्र की सोनदीप मिलिक पंचायत के सोनदीप गांव में शनिवार सुबह घास की कुट्टी काटते समय सांप ने एक व्यक्ति को डस लिया.

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र की सोनदीप मिलिक पंचायत के सोनदीप गांव में शनिवार सुबह घास की कुट्टी काटते समय सांप ने एक व्यक्ति को डस लिया. इलाज में देर होने से उसकी हालत नाजुक हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे सोनदीप वार्ड 6 निवासी सिपाही पासवान 48 घर में रखा घास काट रहे थे. घास के भीतर छिपे सांप ने अचानक उनके हाथ पर हमला कर दिया. घटना के बाद घबराए परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के ही एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए. करीब छह घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस के चौधरी ने बताया कि झाड़फूंक में समय गंवाने के कारण जहर पूरे शरीर में फैल चुका था. उन्हें 20 से अधिक वाइल इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. डॉ. चौधरी ने बताया कि सांप के डसने का समुचित और निःशुल्क इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है. ऐसे में किसी भी मरीज को झाड़फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल लाना चाहिए, ताकि उसकी जान बचायी जा सके. इलाज में एएनएम मंजू कुमारी और जीएनएम शोभा कुमारी ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >