बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत उत्थान एजुकेशन कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बनमनखी की बैठक आयोजित की गई .बैठक में नगर इकाई, कॉलेज इकाई एवं आगामी अभ्यास वर्ग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री प्रहलाद कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में पूर्णिया में आयोजित होनेवाली विभागीय बैठक में नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सचिव भी शामिल होंगे.इस बैठक में पूर्णिया विभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.उन्होंने बताया कि संगठन में प्रत्येक वर्ष इकाई गठन की प्रक्रिया चलती है और प्रांत के निर्देशानुसार 30 जून से पहले नगर, कॉलेज एवं प्लस टू हाई स्कूल इकाइयों का गठन कर संगठन विस्तार किया जाएगा.वहीं आगामी प्रदेश अभ्यास वर्ग में बनमनखी से दर्जनों छात्र-छात्राएं सुपौल में भाग लेंगे.बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार अभाविप का स्थापना दिवस बनमनखी में भव्य रूप से मनाया जाएगा. साथ ही आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच रणनीति बनाई गई.बैठक में महिला कॉलेज अध्यक्ष जिया कुमारी, कॉलेज मंत्री कोमल कुमारी, जीएलएम कॉलेज अध्यक्ष रोशन कुमार, जीएलएम कॉलेज मंत्री कन्हैया कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष राजू कुमार, सुमरित हाईस्कूल की छात्रा अनोखी कुमारी, अहाना गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अभाविप की बैठक में नगर व कॉलेज इकाई गठन पर मंथन, सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर
सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर
