पंचायत प्रतिनिधियों को बीपीआरओ ने दिया प्रशिक्षण

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. प्रखंड टीपीसी सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षक ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी चंदन कुमार ने दिया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू भी मौजूद थे. बीपीआरओ चंदन कुमार ने पंचायत के विकास कार्य, स्वास्थ्य पंचायत, हेल्दी पंचायत,प्रदूषण मुक्त पंचायत, पर्यावरण संरक्षण संबंधित आदि कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी प्रतिनिधियों से साझा की. बताया कि पंचायत का विकास सिर्फ सड़क बनाने से पंचायत का विकास नहीं होगा. आप जिस समाज में रहते हैं उस समाज का तब संभव पूर्ण होगा. जब वहां के लोग शिक्षित होंगे.वहां का किसान सिर्फ एक दो फसल नहीं बल्कि उन्नत खेती करे. गौ पालन,मछली पालन,बकरी पालन,मत्स्य पालन समेत अनेकों रोजगार और साधन हैं. उसे करने की जरूरत है.इसके लिए सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है. सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ तब संभव है जब जनप्रतिनिधि अपनी दायित्व समझ कर समाज के लोगों को जानकारी साझा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >