बनमनखी. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 059 बनमनखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विशेष जांच अभियान चलाया गया.इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी पटना धीरज कुमार के नेतृत्व में बूथ संख्या 122 कोशी कॉलोनी कार्यालय सरसी उत्तर भाग एवं बड़हरा कोठी प्रखंड के बूथ संख्या 328 मध्य विद्यालय गौरीपुर परसा बाया भाग में नामित मतदाताओं का गहन भौतिक सत्यापन किया गया.बताया गया कि दिनांक 01 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच फॉर्म-6 के माध्यम से औसत से अधिक संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने जांच के निर्देश दिए थे.इसी क्रम में सभी नामित मतदाताओं के दस्तावेज एवं निवास का सत्यापन किया गया.जांच के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी, एसएलएमटी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी धमदाहा आशुतोष कुमार मिश्रा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बायसी निखिल कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार मौजूद रहे. वहीं बनमनखी विधानसभा के एएलएमटी अरुण कुमार मंडल, डाटा इंट्री ऑपरेटर विवेक कुमार एवं संबंधित बूथों के बीएलओ भी जांच कार्य में शामिल रहे.निर्वाचन पदाधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या फर्जी नामांकन को रोका जा सके.
औसत से अधिक नाम जुड़ने पर बूथवार मतदाताओं का हुआ भौतिक सत्यापन
बनमनखी
