90 किलो गांजा के साथ अररिया के दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

स्कॉर्पियो जब्त

प्रतिनिधि, हरदा. पूर्णिया पुलिस ने मरंगा टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग में स्कॉर्पियो से लगभग 90 किलो गांजा जब्त किया. साथ ही अररिया जिले के दो गांजा तस्कर भी हत्थे चढ़ गये. इस उपलब्धि के बारे में मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार, बियाडा टीओपी अध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर मरंगा टोल प्लाजा के समीप सघन चेकिंग शुरू की गयी. चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो को रोका गया और उसकी तलाशी लेने पर लगभग 90 किलो गांजा बरामद हुआ. गांजा बरामद होने के साथ ही स्कॉर्पियो सवार दो अभियुक्त को दबोच लिया गया. जबकि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया. मरंगा थानाध्यक्ष ने बताया कि मरंगा कांड संख्या 176/26 अभियुक्त जामुन चौक फारबिंसगंज निवासी बजरंग पासवान, अररिया जिले के जोगबनी थानान्तर्गत विष्णुपुर पिपरा निवासी पवन कुमार यादव को लगभग 90 किलो गांजा साथ गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >