केनगर. प्रखंड शिव मंदिर परिसर और कामाख्या स्थान मंदिर परिसर में भाजपा की बैठक की अध्यक्षता केनगर मंडल अध्यक्ष और कामाख्या मंडल अध्यक्ष ने की. बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंगद मंडल ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आ रहे हैं. इस दौरान किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी होगी. किसानों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि को लेकर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं को किसानों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी ताकि वे भागलपुर पहुंचकर योजना का लाभ दिलाने में सफल हों. बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह , जिला उपाध्यक्ष अनंत भारती, केनगर मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार चौधरी उर्फ गोलू, कामाख्या मंडल अध्यक्ष प्रकाश कौशिक, सुनील भगत, प्रकाश मंडल, शंकर राम, बैजनाथ भारती, राजू गोस्वामी, रुद्र नारायण महतो, अखिलेश्वर पासवान, विवेकानंद भारती, गौरव कुमार, सुरेश मेहता, अजय कुमार, मधुकांत ठाकुर, प्रमोद पासवान, नित्यानंद सिंह, कृष्ण मोहन शाह और सुशील शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
