Purnia : भाजपा नेताओं ने सुशील मोदी को किया याद, पार्टी को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पूर्णिया से गहरा व पुराना नाता था. संगठन के शुरुआती दौर में वे पूर्णिया प्रवास कर रणनीति बनाते थे. पुराने भाजपाई बरबस उन्हें याद करते हैं.

पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :

भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा बनभाग स्थित जिला कार्यालय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया.

सुमो के सामाजिक योगदान को किया याद

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने बिहार में विकास, सुशासन एवं संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई थी. उनका व्यक्तित्व, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

बैठक में पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा

पुण्यतिथि कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम नारायण मेहता, अंगद मंडल, क्रांति देवी, राजेश मेहता, जिला महामंत्री अरुण रॉय पुलक, संजय पोद्दार, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, प्रीति झा, सचिन रॉय, संजय मिर्धा, पिंटू पांडेय, नूतन गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश शाह, किशोर जायसवाल, ललित अग्रवाल, जयदेव पोद्दार, आष्करण जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कुमार दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन, अभ्यम लाल, अमृत चौरसिया, शुभम, अमन, सजल दास, हरि दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >