आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की संगठन की बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर

डगरूआ. प्रखंड के हाईस्कूल सियाराखम के प्रांगण में बायसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों ने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए बैठक की.इस बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को कई टिप्स दिए गए.इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व से ही भाजपा द्वारा निर्धारित हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए विजन पर आधारित एक पेड़ मां के नाम को घर- घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. प्रखंड से लेकर पंचायत व बूथ स्तर तक केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गयी.इस मौके पर भाजपा युवा नेता सह जिला मंत्री विनोद कुमार यादव,राजेंद्र शर्मा,भाजपा संगठन विस्तार प्रमुख नवीन कुमार झा,मिथिलेश्वर मिश्र, प्रदीप कुमार विश्वास,जयदेव पोद्दार, पतित पावन सरकार, लव कुमार राय,नवीन कुमार मंडल,राजेश मेहता,निरंजन कुमार साह,सुरेश चौधरी सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे. फोटो. 11 पूर्णिया 17- संगठन विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में शामिल भाजपाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >