पूर्णिया. रंगभूमि मैदान से चोर ने एक हैंडल लॉक बाइक की चोरी कर फरार हो गया.पीड़ित बाइक मालिक शीत कुमार ने घटना के संबंध में केहाट थाना में आवेदन दिया है. बाइक मालिक ने बताया कि वह निजी प्रतिष्ठान में काम करता है. वह प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर की बाइक लेकर रंगभूमि मैदान में लगे एक्सपो मेला गया था. एक्सपो मेला के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया. जब बाहर निकला तो बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक नहीं मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
