वाहन से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर सोमवार की संध्या करीब चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

भवानीपुर. पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर सोमवार की संध्या करीब चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बबलू साह (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के सिंघाड़ापट्टी गांव निवासी डोमी साह के पुत्र थे. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की संध्या बबलू साह अपनी मोटरसाइकिल से भवानीपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सखुआटोला के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बबलू साह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन उन्हें पूर्णिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक श्रुति कुमारी, उमेश कुमार शर्मा एवं शिवेश कुमार झा अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >