टोटो से टक्कर में बाइक चालक की मौत, एक रेफर

हसेली नहर के निकट बाइक व टोटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी

श्रीनगर. थानाक्षेत्र की खुट्टी हसेली पंचायत के कदगावां से हसेली जाने वाले मार्ग पर हसेली नहर के निकट बाइक व टोटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग पर घायल व्यक्ति को राजकीय अस्पताल पूर्णिया ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेने का बहुत प्रयास किया, परंतु परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. टोटो को मृतक के परिजनों ने अपने कब्जे में कर लिया है. मृतक के भाई मो मतीन ने बताया कि मृतक उनका भाई मो लुकमान 40 वर्ष पीपर टोला पंचायत खुट्टी हसेली वार्ड 12 निवासी मखाना उठाने का काम करता था. सोमवार की सुबह कसबा प्रखंड के किसी गांव में मखाना उठाने गया था. मखाना उठाकर वह अपनी बाइक से अपने घर पीपर टोला आ रहा था. उसके पीछे बाइक वाहन पर एक अन्य साथी मो निजाम पीपर टोला टोला सहेली गांव निवासी भी बैठा था. इसी बीच खुट्टी हसेली पंचायत के हसेली गांव में नहर के निकट पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रहे टोटो वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो व बाइक के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए, वहीं इस घटना को लेकर सड़क पर जाम की स्थिति घंटों रही. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने आवागमन को बहाल किया. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन परिजनों द्वारा नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही कार्रवाई की जायेगी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >