Purnia : बुझ गया इकलौता चिराग, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

बेलगाम रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी. घर का इकलौता चिराग बुझ गया. तीन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के सरसी थानाक्षेत्र में सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. सरसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित बालू टोल के निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के पुत्र शिवशंकर कुमार यादव अपने घर के पास ही बाइक से आ रहे थे इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसे आनन-फानन में धमदाहा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जीएमसीएच रेफर कर दिया. जीएमसीएच आने के दौरान रास्ते में ही मौत गयी. जीएमसीएच आने के बाद पुलिस जांच कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है.

शिवशंकर कुमार यादव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था

मृतक के रिश्तेदार जय कृष्ण यादव ने बताया कि शिवशंकर अपनी बाइक से घर आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया. मृतक युवक अपनी बुजुर्ग माता का इकलौता पुत्र था. जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया. घर का ए्कलौता चिराग बुझ जाने से मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है और हर आंख नम है. मृतक को तीन संतान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >