बिजेंन्द्र यादव बने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

पूर्णिया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाई गयी. यह बैठक जिला गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष छोटू सिंह के समक्ष की गयी. एआईसीसी सचिव बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने कमेटी का विस्तार किया. जिसमें जिला उपाध्यक्ष के रूप में बिजेंन्द्र यादव को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस मौके पर सदस्यों ने बिजेंद्र यादव को बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर मुकेश कुमार, चंद्रशेखर मलिक, वीरेंद्र दास, सुरेंद्र यादव, लालमोहन चौधरी, अखिलेश कुमार, पिंटू झा, नवलेश सिंह, संतोष कुमार यादव, सोनेलाल हेंब्रम, विक्की कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, बलराम मंडल, जहांगीर आलम इत्यादि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >