नये सीएम के नेतृत्व में बिहार और बढ़ेगा आगे : सबा जफर

सबा जफर बोले

प्रतिनिधि,अमौर. अमौर के पूर्व विधायक सबा जफर ने पटना में नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की.मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक सबा जफर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट किया.बाद में श्री जफर ने बताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. पूर्व विधायक ने अमौर विधानसभा क्षेत्र और सीमांचल की जन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा. इसमें अमौर क्षेत्र में नदियों के कटाव से होने वाले नुकसान पर चर्चा की गई. क्षेत्र की सड़कों और पुल-पुलियों के लंबित कार्यों को गति देने का आग्रह किया गया.सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के रोडमैप पर बात हुई.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व विधायक की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >