Bihar News: पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में आई तेजी, इन चार कामों के लिए जारी हुआ टेंडर

Bihar News: पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है. पहले टर्मिनल बिल्डिंग का टेंडर जारी किया गया था. अब निर्माण कार्य से जुड़े चार कार्यों के लिए टेंडर जारी किया गया है. पूर्णिया के लोगों को लंबे समय से एयरपोर्ट का इंतजार है. पढ़िए पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के कई ऐसे शहर हैं जो अब भी एयरपोर्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पूर्णिया भी उन्हीं शहरों में से एक है, जहां एयरपोर्ट शुरू होने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. लेकिन, जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है. इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया में जल्द एयरपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए कुछ जरुरी सुविधाओं को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं. 

चार कामों के लिए टेंडर जारी

पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव के चार कामों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं. इनमें एप्रन, टैक्सीवे, जीएसई और रोड शामिल है. इन कार्यों पर 42.55 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी. इन कार्यों को पूरा करने के लिए चार महीने का लक्ष्य दिया गया है. बता दें, टेंडर में बोली जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी है. 11 फरवरी को बोली खोली जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टर्मिनल बिल्डिंग के लिए जारी हुआ था टेंडर

इससे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का टेंडर जारी किया गया था. किसी तरह की तकनीकी खराबी की वजह से इसका री-टेंडर किया गया. 44 करोड़ की लागत से टर्मिनल भवन के लिए 31 जनवरी तक अवार्ड होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट को मेन रोड से जोड़ने के लिए गोवासी से हवाई अड्डा के सिविल एनक्लेव तक फोर लेन की सड़क बनाने के लिए निविदा प्रकाशित की गई. गोवासी से एयरपोर्ट एनक्लेव तक बनने वाली फोरलेन सड़कर की लंबाई 930 मीटर होगी. इस सड़क के निर्माण कार्य पर 14.35 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. निविदा का वित्तीय बिड 17 जनवरी को खोला गया. इसके बाद विभाग को आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है. डीएम ने कार्यपालक अभियंता को विभाग से पहले चरण की निविदा पूरी कर तुरंत चयनित एजेंसी से कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है.

ALSO READ: Bihar Teacher News: TRE-3 पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू, ओटीपी बेस्ड होगा वेरिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >