बिहार सरकार ने बजट में की पूर्णिया की अनदेखी : राजेश

बजट 2026

पूर्णिया. बिहार सरकार द्वारा पेश बजट 2026 को लेकर पूर्णिया में नाराज़गी तेज हो गई है सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि यह बजट एक बार फिर पूर्णिया और सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का प्रमाण है. उन्होंने आरोप लगाया कि आबादी, भौगोलिक स्थिति और रणनीतिक महत्व के बावजूद पूर्णिया को बजट में न तो कोई बड़ी योजना मिली और न ही विकास की स्पष्ट दिशा दिखाई दी.राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया जैसे जिले को आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार है. न तो किसी बड़े मेडिकल संस्थान की घोषणा हुई, न सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और न ही मेडिकल कॉलेज को लेकर कोई ठोस प्रावधान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी हालात चिंताजनक हैं.कॉलेजों में संसाधनों की कमी, तकनीकी शिक्षा का अभाव और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी कोई ठोस योजना बजट में नजर नहीं आती.उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया कृषि और व्यापार का बड़ा केंद्र होने के बावजूद उद्योगों के विकास के लिए बजट में कुछ भी नहीं है. फूड प्रोसेसिंग, मखाना आधारित उद्योग, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की कोई स्पष्ट नीति नहीं दिखती. इससे साफ है कि सरकार के लिए पूर्णिया की अर्थव्यवस्था प्राथमिकता में नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >