श्री कृष्ण सेवा सदन में सभागार भवन का हुआ सौंदर्यीकरण

सौन्दर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने गिरजा चौक पर श्री कृष्ण सेवा सदन में विधायक निधि से सभागार भवन सौन्दर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया. सदन के सदस्यों ने विधायक का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा सेवा सदन में विधायक निधि से किये गए निर्माण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विधायक ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. विधायक ने कहा श्री कृष्ण सिंह जी आधुनिक बिहार के निर्माता तथा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रगण्य सेनानियों में रहे हैं. डॉ श्री कृष्ण सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन सेवा के लिए समर्पित था. विधायक ने कहा उनका जीवन हम सबों के लिए मार्गदर्शन है. श्री कृष्ण सेवा सदन में सभागार भवन का सौन्दर्यीकरण कार्य होने से विभिन्न सामाजिक गतिविधि में यह उपयोगी होगा. उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के अजित सिन्हा, राजेश चौरसिया, गोपाल सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रकिशोर भगत सहित समिति के नित्यानंद कुंवर, रुपेश नंदन, राहुल सिंह, राहुल चौधरी, बमबम चौधरी, राजकुमार चौधरी, जगत चौधरी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. फोटो-24 पूर्णिया 29- उद्घाटन करते विधायक विजय खेमका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >