पूर्णिया के बनमनखी से रामदेव की रिपोर्ट:
पूर्णिया: जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सरसी थाना के महादेवपुर पंचायत स्थित लक्षमिनिया गांव में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मृतक की पहचान लक्षमिनिया गांव निवासी 55 वर्षीय करण ऋषि, पिता स्वर्गीय ईशर ऋषि के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनके परिवार में चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें तीन पुत्र एवं एक पुत्री की शादी हो चुकी है.
घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है.
इस संबंध में सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
