पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:
पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने के बाद उड़ानों का संचालन नियमित रूप से जारी है. यहां रोजाना कुल 10 फ्लाइट की आवाजाही हो रही है, जिसमें 5 फ्लाइट का आगमन और 5 फ्लाइट का प्रस्थान शामिल है.
15 मई 2026 को पूर्णिया एयरपोर्ट पर यात्री आवागमन का कुल आंकड़ा 995 रहा, जिसमें 511 यात्री आगमन और 484 यात्री प्रस्थान दर्ज किए गए.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. इसके बाद से यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार उड़ानों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.
पूर्णिया एयरपोर्ट वर्तमान टाइम टेबल
स्टार एयर
फ्लाइट संख्या S5 618/619
अहमदाबाद से आगमन 08:45 बजे
अहमदाबाद के लिए प्रस्थान 13:05 बजे
फ्लाइट संख्या S5 620/621
कोलकाता से आगमन 12:25 बजे
कोलकाता के लिए प्रस्थान 09:25 बजे
इंडिगो
फ्लाइट संख्या 6E 7924/7925
कोलकाता से आगमन 11:20 बजे
कोलकाता के लिए प्रस्थान 11:55 बजे
फ्लाइट संख्या 6E 6559/6560
दिल्ली से आगमन 13:00 बजे
दिल्ली के लिए प्रस्थान 13:55 बजे
फ्लाइट संख्या 6E 5935/5936
हैदराबाद से आगमन 15:00 बजे
हैदराबाद के लिए प्रस्थान 15:55 बजे
