बाज बेरिया गांव में 22 व 23 फरवरी को उर्स मेला

बायसी

बायसी. प्रखंड के मीनापुर पंचायत के बाज बेरिया गांव में उर्स मेला 22 फरवरी एवं 23 फरवरी को लगाये जाने की परंपरा है. 22 फरवरी को चादरपोशी होती है और 23 फरवरी से उर्स मेला लगता है. इस साल रमजान का महीना भी है. पूर्व विधायक मोहम्मद रकमुद्दीन अहमद ने ग्रामीण और उर्स कमिटी के लोगों के साथ एक बैठक की. बैठक में सभी लोगों ने यह निर्णय लिया कि उर्स मेला तय समय पर ही होगी. हर साल की भांति इस साल भी 22 फरवरी और 23 फरवरी को उर्स मेला लगेगा. इस बार जायरिनों के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई है, क्योंकि वे लोग दूरदराज से आते हैं .रमजान में उनके सेहरी और इफ्तार के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. जो लोग भी उर्स मेला में रात ठहरेंगे. कमेटी की ओर से उनके लिए इफ्तार की व्यवस्था की जायेगी. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सैयद शमसुद्दीन , जकीउद्दीन , मोहम्मद हसनैन , आवेश आलम ,पप्पू समेत कई लोग मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >