बायसी डिग्री कॉलेज बनेगा यूजी परीक्षाओं का केंद्र, वीसी ने पाया पूर्णतः उपयुक्त

वीसी ने पाया पूर्णतः उपयुक्त

पूर्णिया. अब गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बायसी को भी स्नातक स्तरीय परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. इस सिलसिले में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने मंगलवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बायसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने संयुक्त रूप से कॉलेज की क्षमता का आकलन किया ताकि इसे स्नातक स्तरीय परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जा सके. निरीक्षण के उपरांत उन्होंने इस केंद्र को परीक्षा के आयोजन हेतु पूर्णतः उपयुक्त पाया. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कॉलेज में प्राध्यापकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. कुलपति ने कॉलेज के सभी कमरों का भ्रमण कर वहां की भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही, उन्होंने परिसर में स्थित महिला एवं पुरुष छात्रावासों का भी गहन निरीक्षण किया. कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखने के बाद कुलपति ने सुझाव दिया कि यहां उच्च स्तरीय सेमिनार आयोजित किए जा सकते हैं. उन्होंने उल्लेख किया कि कॉलेज में रिसोर्स पर्सन विषय विशेषज्ञों के ठहरने हेतु उचित और उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >