महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बरूनेश्वर स्थान सज-धज कर तैयार

बड़़हरा कोठी

बड़़हरा कोठी. जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धर्मस्थल बाबा बरूनेश्वर स्थान को महाशिवरात्रि को लेकर काफी सजाया जा रहा है. गौरतलब है कि शिवरात्रि के अवसर पर यहां शिव शिष्यो,शिव भक्तों, की काफी भीड़ लगी रहती है. यहां अराधक बटेश्वर स्थान से जल उठाकर बाबा पर जलाभिषेक करते हैं. शिवरात्रि के प्रथम दिन से ही यहां अराधकों की काफी भीड़ लगती है और पूरे एक माह तक चलने वाली मेला लगा रहता है. महाशिवरात्रि के अवसर पर अराधक बाबा पर जलाभिषेक कर अपने आपको धन्य समझते हैं. मान्यता है कि यहां जो भी श्रद्धा, प्रेम,भक्ति,तथा अटल विश्वास से जलार्पण करते हैं उनकी मन की मुराद पूरी होती है. वैसे तो प्रत्येक दिन यहां जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ रहती है परन्तु महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां जलाभिषेक एक अलग ही महत्व रखता है. दो नदी से घिरा बाबा बरूनेश्वर स्थान की छटा देखते ही बनती है. यहां बाबा स्थान परिसर मे मां काली, शिव गंगा भैरव, ,बजरंगवली,नंदी, राम लखन सीया मंदिर, सभी को करीने से सजाया जा रहा है. बताया जाता है कि यहां पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार जिला के अलावा पडोसी देश नेपाल के भी लोग जलाभिषेक के लिए आते हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा वरूणेश्वर स्थान में एक माह का मेला लगता है. मेले में दूर-दूर से लकड़ी व लोहे समेत कई दुकानें व्यापारी आकर लगाते हैं. यहां बाबा वरूणेश्वर स्थान विकास समिति है जो मंदिर परिसर और मेला की निगरानी करती है. धमदाहा अनुमंडल के अलावा मधेपुरा, कटिहार एवं भागलपुर जिले के हजारों श्रद्धालु बाबा वरुण ईश्वरा स्थान पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >