परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर आशा की जागरूकता रैली

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसीलेटर के साथ बैठक की गयी. इसके बाद आशाकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली. इससे पहले बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पखवाड़ा के दौरान 75 महिला बंध्याकरण एवं 5 पुरुष बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है. स्वास्थ्य प्रबंधक तौसीफ कमर ,परिवार नियोजन परामर्शक रंजीत कुमार ने भी विचार रखे. जागरूकता रैली में आशा फैसीलेटर बबिता कुमारी, सरिता कुमारी,चंदा कुमारी, निशा कुमारी,निर्मला कुमारी, नीलम कुमारी, आशा पूनम देवी, रीना देवी,आशा देवी, गीता देवी,पुनम देवी,सोनी देवी,संजू देवी, मीना देवी, कविता देवी सहित सभी आशा एवं फैसीलेटर शामिल थे. फोटो. 12 पूर्णिया 14- जागरूकता रैली में शामिल आशा कार्यकर्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >