अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल से किया आग से बचाव पर जागरूक

अमौर

अमौर. अग्निशमन प्रमंडल बायसी के अंतर्गत अमौर प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर आग से बचाव एवं सुरक्षा हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव और सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा.यह पूरा अभियान सब-ऑफिसर तेजू पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम अग्नि चालक अजय कुमार,सुशील कुमार,अग्नि कर्मी सुगंध पासवान, अग्नि कर्मी हरेन्द्र कुमार ,उपेंद्र कुमार ने विभिन्न जगहों पर जाकर उपकरणों का प्रदर्शन किया और यह समझाया कि आग लगने पर बिना घबराए किस तरह स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है. आग लगने पर सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचें.अग्निशमन यंत्रों को चलाने का सही तरीका बताया.रसोई गैस और बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग को बुझाने के तरीके के बारे में बताया.अभियान के अंत में सब ऑफिसर तेजू पासवान ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सावधानी और सही जानकारी ही बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती है.उन्होंने अपील की कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें.इस दौरान विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे और लोगों के सवालों के जवाब दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >