स्वास्थ्य व पोषण को लेकर चलाया समुदाय जागरूकता अभियान

प्रखंड के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित फूल डोभी टोला में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े समुदाय जागरूकता अभियान चलाया गया.

केनगर. प्रखंड के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित फूल डोभी टोला में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े समुदाय जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केनगर के बीएचएम निशि श्रीवास्तव एवं बीसीएम कंचन कुमारी ने की. प्रखंड स्वास्थ्य समन्वयक अंजनी मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. इसमें प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के बाद की जांच, एनीमिया, उच्च जोखिम वाले प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गोद भराई, अन्नप्राशन, बच्चों की वृद्धि निगरानी, कंगारू मदर केयर और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें रेफरल स्वास्थ्य केंद्र भेजने जैसे विषय शामिल हैं. इस मौके पर एएनएम लवली कुमारी,आशा फैसिलेटर वन्दना देवी,आशा कार्यकर्ता संजिदा खातून, सेविका गजाला परवीन तथा गांव के अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >