शादी समारोह में डीजे पर डांस के बीच युवती को उठा दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में पीड़िता घायल

जिले के चंपानगर थानाक्षेत्र की जगनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10 स्थित सौराहा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस में लोगों के मशगूल होने का फायदा लेते हुए पड़ोसी युवक ने एक शादीशुदा युवती को जबरन उठा दुष्कर्म का प्रयास किया.

केनगर(पूर्णिया). जिले के चंपानगर थानाक्षेत्र की जगनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10 स्थित सौराहा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस में लोगों के मशगूल होने का फायदा लेते हुए पड़ोसी युवक ने एक शादीशुदा युवती को जबरन उठा दुष्कर्म का प्रयास किया. अपना बचाव करने में युवती घायल भी हो गयी. इस संबंध में चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया है. घटना को लेकर पदाधिकारी भेज जांच शुरू कर दी गयी है. साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सौराहा गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे शादी समारोह में डीजे की धुन पर रिश्तेदार व ग्रामीण डांस करने में मशगूल थे. उसी दौरान हकरा ऋषि मुझे जबरन घर के पिछवाड़े पकड़ कर लेकर चला गया. फिर टीन के टाट के ऊपर से मुझे मक्का खेत में फेंक दिया. साथ ही दुष्कर्म करने की नीयत से मुझपर टूट पड़ा. मेरे साथ मारपीट भी की. तबतक में मुझे गायब पाकर मेरे पुत्र व अन्य स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच कर मुझे बचा लिया. मामले को लेकर सोमवार को 33 वर्षीय पीड़िता ने चंपानगर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही 30 वर्षीय हकरा ऋषि को आरोपित बनाया. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >