PURNIA सुबह सात बजे मौसम ने लिया यू टर्न, शुरू हो गईं बारिश

सुबह सात बजे के बाद मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया और मौसम पूर्वानुमान को धता बताते हुए बारिश शुरू हो गईं.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

सुबह सात बजे के बाद मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया और मौसम पूर्वानुमान को धता बताते हुए बारिश शुरू हो गईं. करीब कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई फिर इसका दौर थमा. शहर में अहले सुबह आसमान साफ देख मॉर्निंग वाक में निकले लोग वापसी में अचानक बारिश शुरू होने पर इधर उधर बचाव के लिए ठौर ढूंढने लगे तो कई भींग भी गये. वैसे, बारिश का यह झोंका अधिक देर के लिए नहीं रहा. करीब 20 से 25 मिनट के बाद मौसम यथावत हो गया. पूर्णिया मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में फिलहाल आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है पर आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश के आसार बताए गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >