चेन्नई में रेल हादसे के मृत अफजल का शव आते ही बनगामा में मचा कोहराम

अमौर प्रखंड

अमौर. अमौर प्रखंड के बरबट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 09, बनगामा गांव में उस समय मातम छा गया, जब चेन्नई से एक प्रवासी मजदूर की मौत की खबर आयी. मृतक की पहचान स्व. एयूब के 45 वर्षीय पुत्र अफजल के रूप में हुई है. सोमवार सुबह करीब 8 बजे तमिलनाडु के चेन्नई में रेल हादसे के दौरान अफजल की जान चली गई.जानकारी के अनुसार, अफजल काफी मेहनती व्यक्ति थे और करीब तीन महीने पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु के त्रिउलो गए थे. वहां वह रेलवे ट्रैक पर प्रवासी मजदूर के रूप में कार्यरत थे.सोमवार सुबह जब वे ट्रैक पर काम कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. गांव के ही मो. आजम ने फोन पर परिजनों को दी. खबर मिलते ही पत्नी निहदा बेगम, उनके एक बेटे और तीन बेटियों सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया.अफजल अपने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी.स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वही मंगलवार को उसका शव पैतृक गांव बनगामा पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया . जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से बिहार और तमिलनाडु सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए.चार मासूम बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >