PURNIA : पूर्णिया महिला महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाई में नये कार्यक्रम पदाधिकारी

पूर्णिया महिला महाविद्यालय में एनएसएस के नये कार्यक्रम पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है.

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट :

पूर्णिया महिला महाविद्यालय में एनएसएस के नये कार्यक्रम पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है.इकाई प्रथम के कार्यक्रम पदाधिकारी गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रंजन कुमार को बनाया गया. इकाई द्वितीय की कार्यक्रम पदाधिकारी रसायनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर रुचि गौड़ को बनाया गया है. प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता ने दोनों कार्यक्रम पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण अंग है. एनएसएस के तहत छात्राओं में अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास का कार्य किया जाता है. पूर्णिया महिला महाविद्यालय की एनएसएस में एक गौरवशाली एवं समृद्ध परंपरा रही है .यहां की एनएसएस स्वयंसेविकाएं राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी की हैं एवं हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही हैं . एनएसएस इकाई प्रथम के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश रोशन सिंह ने भी नए कार्यक्रम पदाधिकारी को बधाई दी एवं विश्वास व्यक्त किया कि एनएसएस की गौरवशाली परंपरा को एक नया आयाम मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >