पूर्णिया. सीमांचल के 63 डिग्री कॉलेज में स्नातक की 60 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. सोमवार को पूर्णिया विवि ने अधिसूचना के साथ आवश्यक गाइडलाइन भी जारी कर दी है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अधिसूचना के साथ-साथ ऑनलाइन नामांकन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश व ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया भी जारी की गयी है. समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी. इन कॉलेजों में नामांकन पूर्णिया विवि अंतर्गत 15 अंगीभूत कॉलेज, नवगठित 21 प्रखंड डिग्री कॉलेज और 27 स्थायी व अस्थायी संबंधन प्राप्त कॉलेजों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है. ये हैं प्रमुख गाइडलाइन – इस बार दो विषय, 11 कॉलेज का विकल्प – आवेदकों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी – नवीनतम रंगीन तथा स्पष्ट फोटो ही होगा स्वीकार्य ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं एवं 12वीं का अंकपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), ऑनलाइन अंक पत्र (वेब कॉपी) अथवा डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई प्रति को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से सत्यापित कराकर अपलोड कर सकते हैं. छठा पेपर को बनाना है मेजर विषय तो… 12वीं में यदि छठा पेपर अतिरिक्त विषय है और अपना नामांकन छठा पेपर में अर्थात एक्स्ट्रा पेपर वाले विषय में लेना चाहते हैं, तो एडमिशन फॉर्म में कुल प्राप्तांक छठे पेपर के अनुसार भरेंगे और अपना पांचवां पेपर का अंक कुल प्राप्तांक में नही जोड़ेंगे इंटर साइंस उत्तीर्ण किसी भी विषय के दावेदार केवल इंटर साइंस उत्तीर्ण विद्यार्थी तीनों संकाय में से किसी भी संकाय के किसी भी विषय को मेजर विषय के रूप में चुन सकता है. मैट्रिक उत्तीर्णता के पश्चात आइटीआइ और तीन वर्षीय अभियंत्रण डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं के लिए भी व्यवस्था की गयी है.
सीमांचल के 63 कॉलेजों में स्नातक नामांकन को आज से ऑनलाइन अप्लाई, गाइडलाइन जारी
सीमांचल के 63 डिग्री कॉलेज में स्नातक की 60 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा.
