गुदड़ी हाट को अतिक्रमण मुक्त कराने की एसडीओ से लगायी गुहार

अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार को लिखित आवेदन दिया

धमदाहा. बीकोठी प्रखंड स्थित वासुदेवपुर गुदड़ी हाट के जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि अमित कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार को लिखित आवेदन दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. बीकोठी सीओ से जांच करवाकर रिपोर्ट मंगवाते हैं. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व से राजस्व हाट की जमीन पर पक्का मकान बनाकर दुकान संचालित है.इसे लेकर बीकोठी के अंचलाधिकारी को तीन बार लिखित आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी.. जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को वासुदेवपुर गुदड़ी हाट से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर लिखित आवेदन दिया है. फोटो. 28 पूर्णिया 27- एसडीओ को आवेदन देते कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >