सिंडिकेट की बैठक में वार्षिक बजट अनुमोदित, 52 शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर

52 शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में रविवार को सिंडिकेट की 18वीं बैठक कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. कुलसचिव प्रो.अनंत प्रसाद गुप्ता सचिव की भूमिका में रहे. बैठक में 2025-2026 के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. अन्य एजेंडा पर भी सिंडिकेट ने अनुमोदन दिया. बैठक में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से अनुशंसित मनोविज्ञान के 18 दर्शनशास्त्र के 3 उर्दू के 6 गणित के 6 अर्थशास्त्र के 13 और भौतिकी के 6, कुल 52 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदस्थापन को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. इस बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. पवन कुमार झा , कुलानुशासक प्रो.पटवारी यादव, प्रो. सुधीर कुमार सुमन, डॉ गोपाल कुमार, प्रधानाचार्य नेहरू कॉलेज डॉ. जमीरुल आलम, प्रधानाचार्य आरडीएस कॉलेज सलमारी डॉ. सतीश चंद्र मिश्रा,महेंद्र प्रताप सिंह , प्रो. कमल किशोर सिंह, प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी ,अशोक बादल ,कौशल्या जायसवाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >