शिक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा डगरुआ प्रखंड की हर्खेली पंचायत के भमरा ग्राम में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया.

पूर्णिया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा डगरुआ प्रखंड की हर्खेली पंचायत के भमरा ग्राम में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम में करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया. शिविर में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हाजी अनवारुल हक (सेवा निवृत प्रधानाचार्य, भोगा भटगमा उच्च विद्यालय, पूर्णिया पूर्व) ने बच्चों को शिक्षा के महत्त्व को समझाया. साथ ही अधिवक्ता मज़हर आलम, सेवा निवृत सेना कमरुज़मां, इंजीनियर शौकत आलम ने भी बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित एवं जागरूक किया. कुल्ल्हैय्या डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा ने कहा कि आनेवाले 15 साल आपकी ज़िंदगी का सुनहरा साल है. अगर इन सालों में आप लोगों ने मेहनत कर ली तो आप का भविष्य उज्ज्वल हो जायेगा. कार्यक्रम में बच्चों ने एक स्वर में कड़ी मेहनत से पढ़ने का वादा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >