Airport In Bihar: बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द ही विमानें भरेंगी उड़ान ! इन जिले के लोगों को मिलेगा फायदा…

Airport In Bihar: बिहार को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है. दरअसल, पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट को लेकर आज हाई लेवल मीटिंग होगी, जिसमें बेहद खास निर्णय लिया जा सकता है. यह फैसला सीमांचल क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम होगा.

Airport In Bihar: बिहारवासियों को एक और एयरपोर्ट का तोहफा मिलने वाला है. सालों का इंतजार खत्म हो सकता है और पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरूआत को लेकर मुहर लग सकती है. दरअसल, आज चूनापुर एयरपोर्ट को लेकर हाई लेवल मीटिंग होने वाली है, जिसमें विमान सेवाएं शुरू करने को लेकर चर्चा हो सकती है. वहीं, अगर मीटिंग में बात बन जाती है तो यह फैसला सीमांचल क्षेत्र के हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक खास कदम होगा. हालांकि, इस मीटिंग में होने वाले फैसले पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है.

आज अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग

जानकारी के मुताबिक, आज की मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के साथ-साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय वायुसेना के प्रतिनिधि और पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार शामिल होंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि, चूनापुर एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान को लेकर रणनीतियां तय की जा सकती है. इधर, चूनापुर एयरपोर्ट की बात करें तो, यह वर्तमान में वायुसेना के अधीन है. इसके लिए 52.18 एकड़ जमीन AAI को दी जा चुकी है और 15 एकड़ अतिरिक्त जमीन और फोरलेन सड़क कनेक्टिविटी की मांग है.

इन जिलों के लोगों को बड़ा फायदा

वहीं, निर्माण को लेकर कहा जा रहा है कि, चूनापुर एयरपोर्ट बिहार के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल के लोगों के लिए लाइफलाइन साबित होगा. वहीं, पूर्णिया जिले के अलावा बिहार के अररिया, किशनगंज, कटिहार और सुपौल जिले के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. बताया जा रहा है कि बैठक में एयरपोर्ट की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, नागरिक और सैन्य उपयोग के बीच तालमेल, आवश्यक अधोसंरचना विकास, रनवे की स्थिति, टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा हो सकती है. इससे क्षेत्रीय व्यापार के साथ पर्यटन को भी गति मिलेगी. देखना होगा कि, क्या कुछ फैसला लिया जाता है.

Also Read: Ramayana Yatra Train: बिहार में इस खास जगह पहुंचेगी रामायण यात्रा ट्रेन, अयोध्या से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >