आफताब आलम केनगर के राजद अध्यक्ष निर्वाचित

पूर्णिया

पूर्णिया. राष्ट्रीय जनता दल के के. नगर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मोहम्मद आफताब आलम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. यह घोषणा राष्ट्रीय जनता दल के केनगर प्रखंड के चुनाव प्रभारी डॉक्टर आलोक राज एवं सहायक चुनाव प्रभारी शंकर ब्रह्मचारी ने किया. साथ ही साथ आफताब आलम को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने के लिए बधाई दी. कहा कि इनके कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दाल में केनगर प्रखंड में काफी मजबूती मिलेगी. इन्होंने आफताब आलम से कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना है और सामाजिक न्याय का सिद्धांत कायम करना है. इन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव आगे है इसलिये तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करना है एवं यह ठान लेना है कि हर हाल में तेजस्वी यादव को ही बिहार का मुख्यमंत्री बनना है. जनता इस निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है सिर्फ पहल करने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >